कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों विभिन्न मुद्दों पर लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है। इस क्रम में रविवार को कांग्रेस नेता ने बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं के मन की बात:रोजगार दो, मोदी सरकार!
देश के युवाओं के मन की बात:
रोज़गार दो, मोदी सरकार!आप भी अपनी आवाज़ युवा कॉंग्रेस के #RozgarDo के साथ जोड़कर, सरकार को नींद से जगाइये।
ये देश के भविष्य का सवाल है। pic.twitter.com/zOt6ng2T0M
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 9, 2020
राहुल ने एक वीडियो को शेयर करते हुए लोगों से ट्वीट कर कहा, “आप भी अपनी आवाज़ युवा कांग्रेस के #RozgarDo साथ जोड़कर, सरकार को नींद से जगाइये। ये देश के भविष्य का सवाल है।” राहुल ने युवा कांग्रेस स्थापना दिवस के मौके पर मोदी सरकार को चुनाव से पहले दो करोड़ लोगों को रोजगार देने वाले की याद दिलाई है।
वीडियो में राहुल ने कहा कि ”जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने थे तो उन्होंने देश के युवाओं से ये वादा किया था कि 2 करोड़ युवाओं को वो रोजगार देंगे। हर साल बहुत बड़ा सपना दिखाया लेकिन सच्चाई कुछ और निकली। नरेंद्र मोदी की नीतियों ने 14 करोड़ लोगों को बेरोजगार बना दिया है।”
कांग्रेस नेता ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि “मोदी सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन जैसे गलत फैसले लिए हैं। इन सभी की वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था बिगड़ गई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को खत्म कर दिया है। जिसकी वजह से सच्चाई यह है कि भारत अब अपने युवाओं को रोजगार नहीं दे सकता है। इसलिए यूथ कांग्रेस जमीन पर उतर रही है। उन्होंने कहा कि “मुझे बहुत खुशी है कि बेरोजगारी के इस मुद्दे को यूथ कांग्रेस हर कस्बे में, हर सड़क पर उठाएगी।


Download Android App
Download iOS App



