गुजरात में दलित की हत्या पर बोले राहुल- RSS-भाजपा की ‘दमनकारी सोच’ को हराएंगे 

Summary :

NULL

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में एक दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या किए जाने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि आरएसएस-भाजपा की ‘दमनकारी सोच’ को सब मिलकर हराएंगे। राहुल ने इस घटना से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ”रूह कंपा देने वाला यह वीडियो मनुवादी सोच का नतीजा है। इससे पहले यह बीमारी हमारे देश में और फैले, हमें इसे रोकना होगा।” उन्होंने कहा, ” आरएसएस/भाजपा की इस दमनकारी सोच को हम सब मिलकर हराएंगे। वक्त है बदलाव का।”

गौरतलब है कि पिछले दिनों में गुजरात के राजकोट जिले के एक कारखाना परिसर में फैक्ट्री के मालिक सहित पांच लोगों ने कूड़ा बीनने वाले 35 वर्षीय दलित को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। उन्हें पीड़ित और उसकी पत्नी पर चोर होने का संदेह था। अधिकारियों ने बताया कि मुकेश वानिया और उसकी पत्नी जयाबेन वानिया की पिटाई की गयी। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। रदाडिया इंडस्ट्रीज के मालिक सहित पांच आरोपियों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Desk Team