कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद हवाई अड्डों में अपनी बची हिस्सेदारी बेचने की केंद्र सरकार की योजना को लेकर सोमवार को निशाना साधा और आरोप लगाया कि निजीकरण से जनता के हितों का नुकसान होता है और कुछ उद्योगपतियों को फायदा होता है।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘बनाना नहीं, सिर्फ़ बेचना जानता है। निजीकरण से जनता के हितों का नुकसान होता है और कुछ उद्योगपतियों को फायदा होता है।’’
बनाना नहीं, सिर्फ़ बेचना जानता है।#IndiaAgainstPrivatisation which hurts the public and benefits only a handful of cronies. pic.twitter.com/YGTzrbZyrm
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 15, 2021
खबरों के मुताबिक, सरकार ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू और हैदराबाद हवाई अड्डों में अपनी बची हिस्सेदारी बेचने की योजना तैयार की है। सरकार ने संपत्तियों की बिक्री कर 2.5 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना तैयार की है। इसी के तहत इन हवाईअड्डों में सरकार अपनी शेष हिस्सेदारी भी बेचना चाह रही है। ये हवाईअड्डे पहले से निजीकृत हैं। हालांकि इनमें विमान पत्तन प्राधिकरण के माध्यम से सरकार की कुछ हिस्सेदारी अभी बची है।


Download Android App
Download iOS App



