राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- ‘सिस्टम’ फेल है इसलिए जनहित की बात करना जरुरी

Summary :

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि “व्यवस्था विफल हो गई है” और देश में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि के कारण देश के लोगों को हो रही पीड़ा से उबारने में मदद करना पार्टी का कर्तव्य है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि “व्यवस्था विफल हो गई है” और देश में कोविड-19 के मामलों में अचानक वृद्धि के कारण देश के लोगों को हो रही पीड़ा से उबारने में मदद करना पार्टी का कर्तव्य है। उनकी यह टिप्पणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में यह कहने पर आई है कि कोविड-19 की दूसरी लहर ने देश को हिला कर रखा दिया है और लोगों को आश्वस्त किया कि केंद्र राज्यों की मदद के लिए पूरी ताकत के साथ काम कर रहा है।

गांधी ने ट्वीट किया, “व्यवस्था विफल हो चुकी है, इसलिए जन की बात करना जरूरी हो गया है।” उन्होंने कहा, ‘‘इस संकट में, देश को जिम्मेदार नागरिकों की जरूरत है। मैं कांग्रेस के अपने सहयोगियों से सभी राजनीतिक कार्य छोड़ने और देशवासियों के दर्द को कम करने तथा हरसंभव मदद देने की अपील करता हूं।” कांग्रेस ने प्रदेश इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित करने और कोरोना मरीजों को मदद पहुंचाने के लिए पार्टी मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम गठित करने को कहा है। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम हर दिन प्रदेश इकाइयों के कंट्रोल रूम के साथ संपर्क कर जानकारी साझा करेगा। कांग्रेस के कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी मनीष चतरथ, डॉ अजय कुमार, पवन खेड़ा खेड़ा और गुरदीप सिंह सप्पल को सौंपी गई है।
इस बीच कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कोरोना टीका की अलग अलग कीमत को लेकर सवाल उठाया और कहा, ‘‘ एक देश, दो वैक्सीन कम्पनी, पांच अलग कीमतें- कोविशील्ड टीका रेट = 150 – मोदी सरकार, 400 – प्रांतीय सरकार, 600 – अस्पताल और आम जनता।

Desk Team