कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के कश्मीर आने वाले न्योते को स्वीकार कर लिया है। राहुल गांधी ने राज्यपाल मलिक के न्योते को बिना शर्त के स्वीकार करते हुए लिखा, मैं कब आ सकता हूं।
राहुल गांधी ने बुधवार को किए एक ट्वीट में लिखा कि ‘डियर मालिक जी, मैंने अपने ट्वीट पर आपका जवाब देखा।’ उन्होंने लिखा, ‘मैं जम्मू-कश्मीर आकर लोगों से मिलने के आपके न्यौते को बिना किसी शर्त के स्वीकार करता हूं। ये बताएं कि मैं कब कब आ सकता हूं?’।
दरअसल, राज्यपाल मलिक ने राहुल गांधी के कश्मीर में हिंसा की खबर होने संबंधी टिप्पणी के बारे में कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को घाटी का दौरा कराने और जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए वह विमान भेजेंगे। राज्यपाल ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी पार्टी के एक नेता के व्यवहार के बारे में शर्मिंदगी महसूस करनी चाहिए जो संसद में मूर्ख की तरह बात कर रहे थे।
घाटी के मौजूदा हालात को लेकर ADGP का बयान, बोले- कानून व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित
सत्यपाल मलिक ने कहा, “मैंने राहुल गांधी को यहां आने के लिए न्यौता दिया है। मैं आपके लिए विमान भेजूंगा ताकि आप स्थिति का जायजा लीजिए और तब बोलिए। आप एक जिम्मेदार व्यक्ति हैं और आपको ऐसे बात नहीं करनी चाहिए।” गौरतलब है की राहुल गांधी ने कहा था कि जम्मू-कश्मीर से हिंसा की कुछ खबरें आई हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पारदर्शी तरीके से इस मामले पर चिंता व्यक्त करनी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



