राहुल गांधी 30 जनवरी को वायनाड में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) विरोधी रैली की अगुवाई करेंगे। वायनाड के सांसद राहुल गांधी 28 जनवरी को जयपुर में आर्थिक संकट के मुद्दे पर छात्रों को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि नया नागरिकता कानून सीधा-सीधा संविधान पर हमला है।
संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए देशभर में लोग खुद सड़कों पर उतर आए हैं। कांग्रेस लोगों के जज्बे को सलाम करती है।
उन्होंने कहा, ‘सीएए के खिलाफ आंदोलन साहस के साथ निडरता से जारी रहेगा।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह की आलोचना करते हुए सुरजेवाला ने कहा कि सरकार सीएए का इस्तेमाल समाज को बांटने, शासन के लिए व लोगों का ध्यान बेरोजगारी व आर्थिक संकट से हटाने के लिए कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



