दो केंद्रीय मंत्रियों गजेन्द्र सिंह शेखावत और रेणुका सिंह सरूता ने बुधवार को जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल जी सी मुर्मू से यहां अलग अलग मुलाकात की। राजभवन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने केंद्र शासित प्रदेश के संबंध में जल संसाधन प्रबंधन, राष्ट्रीय जल नीति, भूजल विकास और जल जीवन मिशन क्रियान्वयन संबंधी विभिन्न मुद्दों पर उप राज्यपाल से विचार विमर्श किया।
CAA के समर्थन में नड्डा करेंगे आगरा में रैली
प्रवक्ता ने बताया कि केंद्रीय आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री सरूता ने अनुसूचित आदिवासी समुदाय के सामाजिक आर्थिक विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उधर, श्रीनगर से प्राप्त समाचारों के अनुसार, केंद्र सरकार के संपर्क कार्यक्रम के तहत प्रदेश के दौरे पर आए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जोर देकर कहा कि केंद्र जम्मू कश्मीर के लोगों के अधिकारों और जमीन के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। वह श्रीनगर से करीब 12 किलोमीटर दूर बडगाम में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने साथ ही कहा कि पंथनिरपेक्षता देश की अद्भुत ताकत है और इसे मजबूती प्रदान करना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। जम्मू से ही एक और खबर के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जनरल (सेवानिवृत) वी के सिंह ने संपर्क कार्यक्रम के तहत ही उधमपुर जिले के पटनीटाप रिजार्ट क्षेत्र का दौरा किया। 18 जनवरी के बाद से करीब 24 केंद्रीय मंत्री जम्मू क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर चुके हैं ।


Download Android App
Download iOS App



