नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चक्रवाती तूफान ओखी के कारण जान गंवाने वाले मछुआरों के परिजनों के पुनर्वास के लिए केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप को विशेष विथीय पैकेज देने की मांग की। प्रधानमंत्री को कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर लिखे अपने पहले पत्र में राहुल ने यह अनुरोध भी किया कि केंद, सरकार तटीय इलाकों में मौसम के बारे में सही-सही जानकारी देने वाली प्रणाली को मजबूत करने और चक्रवात की चेतावनी पहले ही देने का तंत्र विकसित करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए। अपने पत्र में राहुल ने चक्रवात प्रभावित मछुआरों की तकलीफ की तरफ भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। कांग्रेस नेता ने 14 दिसंबर को केरल और तमिलनाडु की अपनी हालिया यात्रा के दौरान चक्रवात प्रभावित मछुआरों से मुलाकात की थी।
उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण समय में हमारे मछुआरों को हमारी सरकार से मदद की दरकार है। उन्होंने प्रधानमंत्री से ऐसी त्रासदी को टालने के लिए यथासंभव कदम उठाने का भी अनुरोध किया। राहुल ने प्रधानमंत्री से अपील की कि वह दोनों दक्षिणी राज्यों में संवेदनशील समुद, तटों के संरक्षण के लिए जरूरी ढांचे – सी-वॉल और ग्रोयनीज – का निर्माण कराएं। उन्होंने कहा कि तटीय इलाकों में मछुआरे सिर्फ मछली पकड़ने और इससे जुड़ गतिविधियों पर निर्भर हैं जो उनकी आजीविका का एकमात्र स्रोत है। उन्होंने कहा, मैं आपसे उनके बच्चों के लिए आवास, बुनियादी स्वास्थ्य सेवाएं और गुणवथापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए समग, उपाय करने का अनुरोध करता हूं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



