चंडीगढ़ : पंजाब के अमृतसर, जालंधर और पटियाला नगर निगमों पर आज राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने कब्जा कर लिया वहीं विपक्षी अकाली दल-भाजपा ने सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया। आज शाम तक आये नतीजों में कांग्रेस ने तीनों महत्वपूर्ण निगमों के वाडो’ में जबरदस्त जीत हासिल की है। राज्य की अमरिंदर सिंह सरकार के लिए ये नतीजो उत्साह बढ़ने वाले हैं। हालांकि विपक्षी गठबंधन ने पूरी तरह चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया और पटियाला नगर निगम चुनाव को रद्द करने की मांग की। आज कड़ सुरक्षा के बीच 29 नगरपालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए भी चुनाव संपन्न हुए।
पटियाला में कांग्रेस ने 58 वाडो’ में जीत दर्ज की वहीं विपक्ष खाता भी नहीं खोल पाया। जालंधर में कांग्रेस के खाते में 66 वार्ड आये और भाजपा को आठ और अकाली दल को चार वाडो’ में जीत मिली। अमृतसर में कांग्रेस ने 69 सीटों पर जीत हासिल की तो 12 वार्ड अकाली दल-भाजपा गठबंधन के खाते में चले गये। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने चुनाव परिणाम पर खुशी जताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की नीतियों के प्रति लोगों के समर्थन और विपक्ष के दुष्प्रचार की हार को दर्शाता है। आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा की तरह सथारूढ़ कांग्रेस द्वारा सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



