राहुल का मोदी पर कटाक्ष, कहा- पुरस्कार इतना प्रसिद्ध है कि इसकी कोई ज्यूरी नहीं है

Summary :

NULL

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रथम फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड प्रदान किए जाने को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि यह पुरस्कार इतना प्रसिद्ध है कि इसकी कोई ज्यूरी नहीं है और इससे पहले किसी को दिया नहीं गया था। गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं अपने प्रधानमंत्री जी को कोटलर प्रेसिडेंशियल अवार्ड हासिल करने की बधाई देता हूं।’’

rahul gandhi

उन्होंने तंज किया, ‘‘यह पुरस्कार इतना प्रसिद्ध है कि इसकी कोई ज्यूरी नहीं है, पहले किसी को दिया नहीं गया और अलीगढ़ की एक गुमनाम कंपनी द्वारा समर्थित है। इसके इवेंट साझेदार: पतंजलि और रिपब्लिक टीवी हैं।’’ दरअसल, प्रधानमंत्री मोदी को यह पुरस्कार सोमवार को प्रदान किया गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय से सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि यह पुरस्कार तीन आधार रेखा ‘पीपुल, प्रॉफिट और प्लानेट’ पर केन्द्रित है। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष किसी देश के नेता को प्रदान किया जायेगा। पुरस्कार के प्रशस्तिपत्र में कहा गया है कि नरेन्द्र मोदी का चयन ‘‘देश को उत्कृष्ट नेतृत्व’’ प्रदान करने के लिये किया गया है।

Desk Team