रेलवे होटल टेंडर मामले में सीबीआई ने राजद सुप्रीमों लालू यादव के घर पर छापा मारा है और पूर्व मुख्यमंत्री और लालू की पत्नी राबड़ी देवी सहित तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक , सीबीआई की टीम ने राबड़ी देवी के आवास पर करीब डेढ़ बजे पहुंची और दो बजे से लालू परिवार के सदस्यों से पूछताछ शुरू की। वहीं इस मामले पर राजद के नेता शक्ति यादव ने मीडिया से बातचीत में सीबीअाई की ओर से आज की कार्रवाई को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।
शक्ति यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि चंपारण सत्याग्रह के शताब्दी समापन समारोह के मौके पर बिहार पहुंचे पीएम मोदी ने बदले की भावना से कार्रवाई करते हुए सीबीआई की टीम को अपने साथ पटना लेकर पहुंचे है।
उधर, राजद के इस आरोप पर जदयू नेता अजय आलोक ने पलटवार करते हुए कहा कि सीबीआई अपने हिसाब से जांच में जुटी है। इसमें सरकार का कोई रोल नहीं है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को यह बताना चाहिए कि इतनी कम उम्र में उन्होंने करोड़ों की संपत्ति कहा से जमा की है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



