रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे अहमदाबाद, रेलवे स्टेशन रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर की बात

Summary :

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अहमदाबाद स्टेशन रीडेवलपमेंट की दी जानकारी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शनिवार को अहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने रेल लाइन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने अहमदाबाद कालूपुर रेलवे स्टेशन के रीडिवेलपमेंट प्रोजेक्ट के बारे में बात की और इसे अहमदाबाद शहर के लिए एक बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट 4 साल में पूरा होगा। इसे अहमदाबाद की संस्कृति को ध्यान में रख कर के डिजाइन किया गया है। इस प्रोजेक्ट में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपने इनपुट प्रदान किए हैं।

रेल मंत्री ने आगे कहा कि इस प्रोजेक्ट के तहत अहमदाबाद शहर को एक विश्वस्तरीय स्टेशन मिलेगा। निर्माण की प्रक्रिया में कई नए इनोवेशन किए गए हैं, ताकि इसे उच्च गुणवत्ता के साथ तेजी से पूरा किया जा सके।

अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि अहमदाबाद के स्टेशन को बनाने में आज के युग की सबसे आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेशन के निर्माण में फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है और अब हर फ्लोर का काम 20 से 25 दिन में पूरा किया जाएगा।

बुलेट ट्रेन के प्रोजेक्ट पर बात करते हुए वैष्णव ने कहा कि यह प्रोजेक्ट बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र के नेता उद्धव ठाकरे पर प्रोजेक्ट में देरी करने का आरोप लगाया। बोले, ” उद्धव ठाकरे ने इस प्रोजेक्ट को ढाई साल तक विलंब कराया, लेकिन अब यह प्रोजेक्ट अपनी गति पकड़ चुका है और आने वाली पीढ़ी को इसका फायदा मिलेगा।” रेल मंत्री ने कहा कि इस रीडिवेलपमेंट प्रोजेक्ट के तहत शहर को एलीवेटेड सड़क से जोड़ा जाएगा, सड़क नेटवर्क को दो गुना बढ़ाया जाएगा। इससे अहमदाबादवासियों को शहर के विभिन्न हिस्सों से रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में आसानी होगी।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.