Railway : रेलवे ट्रैक को किसी न किसी रूप में बाधित करने की साजिश के क्रम में अब उत्तराखंड में भी ऐसा ही प्रयास किया गया है। रुड़की में एक रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खाली एलपीजी गैस सिलिंडर मिला है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन ट्रैक से नहीं गई। सूचना पर लक्सर रेलवे पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सिलिंडर को कब्जे में लिया।
Highlight
- रुङकी में ट्रेन पलटने की साजिश नाकाम
- 5 किलों का एलपीजी गैस सिलेंडर मौके पर बरामद
- रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है
जीआरपी के अधिकारी साजिश से इनकार कर रहे हैं
देशभर में रेलवे ट्रैक को किसी न किसी रूप में बाधित करने की साजिश के क्रम में अब उत्तराखंड में भी ऐसा ही प्रयास किया गया है। रुड़की के समीप ढंडेरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर खाली एलपीजी गैस सिलिंडर मिला है। इसकी सूचना मालगाड़ी के चालक ने रेलवे के अधिकारियों को दी।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन ट्रैक से नहीं गई
अधिकारी मौके पर पहुंचे और सिलिंडर हटाया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है। गनीमत रही कि इस दौरान कोई ट्रेन ट्रैक से नहीं गई। शनिवार को मालगाड़ी के चालक ने मुरादाबाद स्थित रेलवे कंट्रोल रूम को सूचना दी कि ढंडेरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर सिलिंडर पड़ा हुआ है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं


Download Android App
Download iOS App




