महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने शनिवार को अपने बड़े भाई एवं शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और उन्हें अपने बेटे अमित की शादी में शरीक होने का न्योता दिया। उद्धव ठाकरे राज के चचेरे भाई हैं।
शिवसेना के एक सूत्र ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक चली बैठक पूरी तरह अराजनीतिक थी। आपको बता दे कि आगामी 27 जनवरी को मनसे प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित की शादी होने वाली है।
राहुल ने मोदी सरकार पर लगाया आरोप, कहा – BJP राज में किसान संकट में, Modi किसी की नहीं सुनते
काफी समय बाद ठाकरे बंधुओं को एक साथ देखा गया है। दोनों भाइयों की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की जा रही है।
मालूम हो कि बाला साहब ठाकरे के बाद शिवसेना की राजनीतिक विरासत उद्धव ठाकरे संभाल रहे हैं। वहीं, राज ठाकरे ने अपनी अलग पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण पार्टी बनाई है। मुंबई में दोनों भाइयों का अपना जनाधार रहा है।


Download Android App
Download iOS App




