राजस्थान में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। धौलपुर सैपऊ थाना क्षेत्र के गांव राजोरा खुर्द के पास रविवार रात 11 बजे बारातियों से भरी मैक्स पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दो-तीन एंबुलेंस से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचवाया। हादसे की जानकारी होने पर घायलों के परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे। रिपोर्ट के अनुसार एक गाय रोड पर बैठी थी और एक साइड में बाइक सवार खड़ा था। दोनों को बचाने के चक्कर में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद रोड पर लंबा जाम लग गया। पुलिस उपाधीक्षक आनंद राव ने टीम के साथ मिलकर एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
- राजस्थान में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं
- रविवार रात 11 बजे बारातियों से भरी मैक्स पलट गई
- इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई
- हादसे में 30 लोग घायल भी हो गए हैं
हादसे में बाइक पर बैठे तीन लोग भी घायल
बताया जा रहा है कि कुछ घायलों को उनके परिजन निजी वाहन से आगरा ले गए हैं। हादसे में बाइक पर बैठे तीन लोग भी मैक्स की चपेट में आने से घायल हुए हैं अस्पताल प्रभारी डॉक्टर दिनेश नरुका ने बताया कि सभी घायलों को गंभीर चोट आई है। एक घायल की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक का नाम चंद्रसेन (पुत्र हरि सिंह, निवासी बरिगमा खुर्द) बताया गया है।
मैक्स पिकअप में 40 लोग सवार
मैक्स पिकअप में 40 लोग सवार थे। बरिगमा खुर्द से सैपऊ इलाके के गांव फूलपुरा में भरत सिंह कुशवाह के बेटे प्रमोद और पुनीत की बारात मैक्स पिकअप से आई थी। बारात खाना खाकर गांव को लौट रही थी। तभी नेशनल हाईवे-123 पर रजोरा खुर्द के पास हादसा हुआ। इस हादसे में मनोज कुशवाह, नेमीचंद, नरेश, कन्हैया, मुकेश, सौराज, जगबीर, श्री कृष्णा, लोकेश अभय, कन्हैया, दुर्गा, मनोज, सनी कुमार, चंद्रवीर, मुनेंद्र, जयकेश, मुकेश, हीरा सिंह, अचल सिंह, दुर्गा सिंह, कुशलवीर आदि घायल हो गए। वहीं बाइक सवार बैजो और रामदीन बुरी तरह घायल हुए हैं। एक घायल चंद्रसेन पुत्र हरि सिंह की मौत हो गई।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



