नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह अगले महीने बांग्लादेश के दौरे पर जाएंगे और इस दौरान आतंक रोधी सहयोग और युवाओं को कट्टरपंथी बनने से रोकने के तरीके उनके एजेंडे में शीर्ष पर होंगे। चौदह जुलाई से तीनदिवसीय दौरे के दौरान , गृह मंत्री के बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से भी मिलने और उनके साथ विभिन्न द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करने की संभावना है। बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमां खान के साथ बैठक में सिंह दोनों देशों के बीच आतंक रोधी तंत्र मजबूत करने और आतंकवादी संगठनों द्वारा युवाओं को कट्टरपंथी बनाने से रोकने के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि सिंह के साथ गृह मंत्रालय और सीमा सुरक्षा बल के शीर्ष अधिकारी जायेंगे। सिंह भारत – बांग्ला सीमा पर घुसपैठियों , मवेशियों तथा हथियारों – विस्फोटकों और मादक पदार्थ सहित अन्य चीजों की तस्करी रोकने के वर्तमान तंत्र को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा करेंगे। भारत के सीमापार से निरंतर नकली नोट आने तथा बांग्लादेश स्थित अपराधियों द्वारा उसके जवानों पर हमले का मुद्दा उठाने की संभावना है। बांग्लादेश के सीमा पर बीएसएफ की गोलीबारी में उसके नागरिकों की मौत या उनके घायल होने का मुद्दा उठाने की संभावना है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पड़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



