यशवंत की तीखी आलोचना पर राजनाथ का बड़ा बयान, बोले- भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से बढ़ रही है

Summary :

NULL

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा की ओर से मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों की तीखी आलोचना किए जाने को ज्यादा तवज्जो नहीं देते हुए आज कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय फलक पर भारत की विश्वसनीयता स्थापित हुई है।

अर्थव्यवस्था की हालत पर सिन्हा के बयान से जुड़े एक सवाल के जवाब में राजनाथ ने कहा कि किसी को देश के बारे में इन तथ्यों को नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, पूरी दुनिया स्वीकार करती है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है। किसी को यह तथ्य नहीं भूलना चाहिए। अर्थव्यवस्था के मामले में अंतरराष्ट्रीय फलक पर भारत की विश्वसनीयता स्थापित हुई है।

एक अंग्रेजी अखबार में लिखे गए आलेख में सिन्हा ने केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अर्थव्यवस्था का बेड़ा गर्क कर दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई वाली राजग सरकार में वित्त मंत्री रह चुके सिन्हा ने दावा किया कि अगले लोकसभा चुनाव तक अर्थव्यवस्था के पटरी पर आने की संभावना नहीं के बराबर है।

Desk Team