शिमला : हिमाचल प्रदेश की भाजपा राज्य चुनाव समिति दो अप्रैल से खाली हो रहे राज्यसभा की एक सीट पर उम्मीदवार के नाम पर विचार करने के लिए कल बैठक करेगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा का छह वर्षीय कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो जाएगा और ऐसी संभावना है कि उन्हें दोबारा चुना जाए। दूसरे किसी नाम पर विचार नहीं हो रहा है।
भाजपा को 68 सदस्यीय वाले विधानसभा में 44 सीट हासिल है और उनके उम्मीदवार की जीत पक्की है। विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक इस चुनाव के लिए कल अधिसूचना जारी होगी। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 12 मार्च है। अगर जरूरत हुआ तो 23 मार्च को मतदान होगा।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



