Ram Mandir Pran Pratishtha: भारत के इतिहास में आज एक और अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान देश-दुनिया में बैठे लोगों की नजरें सिर्फ अयोध्या राम मंदिर पर टिकी हुई है। इस पल का सभी सनातनियों के साथ-साथ पूरे देश को लंबे समय से इंतजार था। अब वो पल आ ही गया जब राम मंदिर (Ram Mandir) में प्रभु विराजमान हो गए हैं।
Highlighte
- दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात: पीएम मोदी
- वैदिक मंत्रोच्चार के साथ राम मंदिर में विराजे रामलला
- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई
दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात: पीएम मोदी
प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि दिव्य कार्यक्रम का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये सौभाग्य हर देशवासियों को प्राप्त हुआ है।
इस दौरान देश-दुनिया में बैठे लोगों की नजरें सिर्फ अयोध्या राम मंदिर पर टिकी हुई है। इस पल का सभी सनातनियों के साथ-साथ पूरे देश को लंबे समय से इंतजार था। अब वो पल आ ही गया जब राम मंदिर (Ram Mandir) में प्रभु विराजमान हो गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



