डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की गोद ली बेटी हनिप्रीत को उसकी सबसे करीबी माना जाता रहा है। लेकिन अब खबर आ रही है कि बाबा अपनी इस बेटी की शक्ल भी नहीं देखना चाहता। वो बेटी जो बाबा की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखती थी। वो बाबा के साथ फिल्में करती थी, गाने लिखती थी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साए की तरह मौजूद रहती थी। लेकिन अब जो खबर आ रही है, वो बेहद चौंकाने वाली है। बताया जा रहा है कि फरार चल रही हनीप्रीत की हत्या हो सकती है।
वेबसाइट इंडियासंवाद डॉट कॉम के मुताबिक इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने ये बड़ा खुलासा किया है कि हनीप्रीत की हत्या हो सकती है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख की वो सबसे करीबी राजदार थी। ऐसे में अगर वो पकड़ी गई तो वो राम रहीम का कच्चा-चिट्ठा खोलकर रख सकती है। फिलहाल हनीप्रीत के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया हुआ है। उसको ढूंढने के लिए पुलिस द्वारा कई जगह छापेमारी भी की जा रही है। हनीप्रीत पर आरोप है कि राम रहीम को सजा मिलने के बाद उसने भगाने की साजिश रची थी। पुलिस ने अपनी जांच के बाद दावा किया था कि राम रहीम को भगाने के लिए हनीप्रीत पंचकूला में बड़े पैमाने पर हिंसा फैलाने वाली थी।
फिलहाल हनीप्रीत की गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश के सात जिलों की नेपाल से लगी 550 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। नेपाल की तरफ जाने वाले सभी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की कड़ी निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सशस्त्र सीमा बल और पुलिस की सभी थानों-चौकियों पर हनीप्रीत के फोटो लगाए जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



