रायपुर:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को वहां के मुख्यमंत्री के रूप में बारह वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण करने और 13वें वर्ष में प्रवेश पर हार्दिक बधाई दी है। डॉ. सिंह ने चौहान के प्रति शुभकामना प्रकट करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश आम जनता की बेहतरी के लिए हर क्षेत्र में विकास की राह पर तेजी से अग्रसर होगा।
डॉ. रमन सिंह ने आज यहां जारी बधाई संदेश में कहा कि मध्यप्रदेश हमारा पड़ोसी और पूर्ववर्ती राज्य है. इस नाते भी हम सब वहां की जनता की तरक्की और खुशहाली की कामना करते हैं. डॉ. सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में विगत 12 वर्षों में मध्यप्रदेश ने विकास के कई नये की र्तिमान स्थापित किए हैं. आशा है कि आगामी वर्षों में हमारा यह पड़ोसी राज्य और भी नई ऊंचाईयों तक पहुंचेगा।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के रुप में बीजेपी 2003 में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में सत्ता में आई थी। उसके बाद दोनों जगहों पर लगातार तीन बार सत्ता में आई है। छत्तीसगढ़ में रमन सिंह शुरु से ही मुख्यमंत्री बने रहे। जबकि 2003 में उमा भारती को बीजेपी ने मध्यप्रदेश की कमान सौंपी थी, उसके बाद बाबूलाल गौर और 2005 में शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया गया। शिवराज और रमन सिंह की गिनती अब तक के देश के सबसे सफल बीजेपी मुख्यमंत्रियों में होती है।


Download Android App
Download iOS App



