लुधियाना : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला की तरफ से देश विरोधी बयानबाजी कर अलगाववादियों को प्रोत्साहित करने से खफा जिला भाजपा कैलाश नगर मंडल के सदस्यों ने मनु अरोड़ा के नेतृत्व में वीरवार को स्थानीय शिवपुरी चौंक में फारुख अबदुल्ला का पुतला फूंक कर रोष प्रर्दशन किया। प्रर्दशनकारी फारुख अब्दुल्ला की तरफ से पाक अधिकृत कश्मीर पर कब्जा करने से पहले भारत सरकार को कश्मीर के लाल चौंक में तिंरगा फहरा कर दिखाने के खुले चैलेंज से नाराज थे।
जिला सचिव भूपिन्द्र कौर, मंडल अध्यक्ष लक्की शर्मा व जिला मीडिया प्रभारी डा सतीश कुमार रोष प्रर्दशन में विशेष तौर पर शामिल हुए। भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष मनु अरोड़ा ने फारुख अब्दुल्ला पर दुश्मन देश पाकिस्तान बोली बोलने के आरोप लगाते हुए कहा कि अब्दुल्ला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कश्मीर में शांति स्थापित कर अलगाववादियों के बहकावे में आए युवा वर्ग को मुख्य धारा में लाने के प्रयत्नों को तारपीडो करने के उद्देश्य से कश्मीर की युवा पीढ़ी को गुमराह करके देश विरोधी ताकतों को मजबूत करने के प्रयास कर रहें है।
उन्होने कहा कि कश्मीर की जनता की तरफ से ठुकराए जाने के बाद बौखलाए फारुख निम्न स्तर की राजनितिक बयानबाजी कर सता हासिल करने के प्रयत्न कर रहें है। इस अवसर पर इस अवसर पर केश्व स्याल, तिलक राज अरोड़ा, रोमी मल्हौत्रा, विकास अरोड़ा, डा. मनोज, राजीव बग्गा, बृज मोहन बांसल, वैभव बांसल, हरीश वर्मा, राकेश नागपाल, बिट्टू सोढी, सोमनाथ, प्रवीण गौड़, कमल कुमार, विक्की कुमार, सुनील कुमार, के के बांडा, गौरव बजाज, छिंदी बजाज, शिव कुमार, संतोष कुमार,जतिन्द्र वशिष्ठ, जसवीर सिंह जस्सी, दलजीत राय, अजय गांधी व मनोज शर्मा सहित अन्य भी उपस्थित थे।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



