रामनाथ कोविंद भोपाल पहुंचे

Summary :

NULL

भोपाल: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मध्यप्रदेश की दो दिवसीय यात्रा के तहत विशेष विमान से यहां राजा भोज विमानतल पर पहुंचे। राज्यपाल ओ पी कोहली, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्य सरकार के मंत्रियों, सेना के अधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों ने राष्ट्रपति की अगवानी की। सेना के जवानों और अधिकारियों ने परंपरागत तरीके से राष्ट्रपति की अगवानी की। राष्ट्रपति बनने के बाद श्री कोविंद की यह पहली भोपाल यात्रा है। राष्ट्रपति कुछ देर विमानतल पर रूकने के बाद यहां के लाल परेड मैदान पर रवाना हो गए।

जहां वे कबीर महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद श्री कोविंद यहां गुरू तेग बहादुर परिसर में स्थित वीरांगना झलकारीबाई की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति रात्रिविश्राम यहां राजभवन में करेंगे। दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद श्री कोविंद राजभवन जाएंगे और रात्रिभोज भी वहीं करेंगे। श्री कोविंद विशिष्टजनों से मुलाकात राजभवन में ही करेंगे। कोविंद कल शनिवार को राज्य के अनूपपुर जिले में स्थित अमरकंटक में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली लौट जाएंगे।

Desk Team