Ranchi: CM हेमंत सोरेन ने पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई के प्रति जताया समर्थन

Summary :

सीएम सोरेन: भारत की एकता के लिए मिलकर करेंगे प्रयास

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार की कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी समर्थन किया, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त किया।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई के प्रति समर्थन जताया है। उन्होंने गुरुवार को राज्य कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इस विषय में कोई भी निर्णय भारत सरकार की ओर से लिया जाना है। उन्होंने कई निर्णय लिए हैं और कई चीजें अंजाम दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश की एकता-अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए जो कुछ भी करना है, उसका प्रयास हम सब एक साथ मिलकर करेंगे। अभी वक्त नहीं है, जहां हम अपने ही घर के अंदर एक-दूसरे से सवाल करें। वक्त का इंतजार कीजिए। सभी चीजें देश-दुनिया के समक्ष आएंगी। मुख्यमंत्री सोरेन ने इसके पहले बुधवार को “ऑपरेशन सिंदूर” का पोस्टर अपने एक्स हैंडल परशेयर करते हुए लिखा था- जय हिंद!

CM हेमंत सोरेन की शपथ के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर सस्पेंस, आखिर कहां अटका है मामला?

झारखंड के विभिन्न दलों के नेताओं ने “ऑपरेशन सिंदूर” में भारतीय सेना की कार्रवाई का पुरजोर समर्थन किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पाकिस्तान द्वारा की जा रही उकसावे की कार्रवाई और सैन्य ठिकानों पर हमले के प्रयास को विफल करते हुए भारतीय सेना ने प्रतिक्रिया स्वरूप लाहौर में पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम को ध्वस्त कर अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और हमारी सेना के अद्वितीय शौर्य ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत अब किसी भी उकसावे की कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि उसका मुंहतोड़ जवाब देगा। भारत माता की जय!” झारखंड की पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि बीती रात पाकिस्तान ने कायरता की सारी हदें पार करते हुए हमारे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नापाक कोशिश की। लेकिन, हमारी जांबाज सेना ने हर एक हमला नाकाम कर दिया।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.