Ratan Tata को मिली जान से मारने की धमकी, Mumbai Police ने कॉलर को दबोचा

Ratan Tata को मिली जान से मारने की धमकी, Mumbai Police ने कॉलर को दबोचा

Ratan Tata

टाटा ग्रुप (Tata Group) के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) को लेकर मुबई पुलिस को धमकी भरा कॉल मिला है। जिसके बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आई और रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी। कॉलर ने दावा किया कि रतन टाटा  की सुरक्षा बढ़ा दी जाए नहीं तो उनका भी हाल साइरस मिस्त्री जैसा होगा। पुलिस ने कॉलर को दबोच लिया है लेकिन उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।

  • रतन टाटा को जान से मारने की धमकी
  • कॉलर ने दावा किया कि साइरस मिस्त्री जैसा होगा हाल
  • कॉलर के खलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं

पुलिस ने क्यों नहीं की कानूनी कार्रवाई ?

कॉलर के बारे में पूछताछ करने पर पता चला कि वो सिजोफ्रेनिया से ग्रसित है। शख्स बिना बताए किसी के घर से फोन उठा लाया और धमकी भरा कॉल कर डाला इसलिए उसके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। सूत्रों के मुताबिक परिवार से पूछताछ में पता चला है कि शख्स MBA डिग्री होलडर है, साथ ही उसने इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई की है।

5 दिन से लापता था शख्स

मुंबई पुलिस ने सर्विलांस की मदद से रतन टाटा को जान से मारने की धमकी देने वाले का पता लगाया था। कॉलर की लोकेशन कर्नाटक की पाई गई लेकिन वो पुणे का रहने वाला है। जैसे ही पुलिस उसके पुणे स्थित आवास पर पहुँची तो पता चला शख्स पाँच दिनों से लापता है। उसकी पत्नी ने पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।