Ration Scam: ED की बंगाल में 10 अलग-अलग जगहों पर छापेमारी

Summary :

Ration Scam: राशन घोटाले मामले में बंगाल में ईडी इन्फोर्समेन्ट डायरेक्टरेट (ईडी) के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो नेताओं के आवासों समेत अन्य मिलों और कार्यालयों को मिलाकर कुल 10 स्थानों पर एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घोटाले में दो तृणमूल कांग्रेस नेता भी शामिल यह कार्रवाई करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की चल रही जांच का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय बलों के साथ ईडी अधिकारियों ने राजरहाट, बारासात, बशीरहाट, भांगर और देगंगा में छापेमारी की। एक अधिकारी ने…

Ration Scam

Ration Scam: राशन घोटाले मामले में बंगाल में ईडी इन्फोर्समेन्ट डायरेक्टरेट (ईडी) के अधिकारियों ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के दो नेताओं के आवासों समेत अन्य मिलों और कार्यालयों को मिलाकर कुल 10 स्थानों पर एक साथ छापेमारी अभियान चलाया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Enforcement Directorate: রেশন কাণ্ডে ১০ জায়গায় হানা ED-র, নজরে  জ্যোতিপ্রিয় ঘনিষ্ঠ একাধিক

घोटाले में दो तृणमूल कांग्रेस नेता भी शामिल

यह कार्रवाई करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की चल रही जांच का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय बलों के साथ ईडी अधिकारियों ने राजरहाट, बारासात, बशीरहाट, भांगर और देगंगा में छापेमारी की। एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘चावल और आटा मिलों के साथ-साथ ऐसे व्यवसायियों के कार्यालयों पर भी छापेमारी की गई जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से घोटाले में शामिल हैं। इनमें देगंगा के दो तृणमूल कांग्रेस नेता भी शामिल हैं, जिनकी मिलों की तलाशी ली जा रही है।’’ ईडी घोटाले में कथित भूमिका के लिए राज्य के वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक (पूर्व खाद्य मंत्री) को गिरफ्तार कर चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News