अपने प्रेमी सचिन के लिए पाकिस्तान से आई सीमा हैदर की एक बेहद ही चौंकाने वाली वीडियों ट्रेंडिंग पर बनी हुई है। सीमा हैदर को लेकर एक चौंकाने वाली खबर आई है। सोशल मीडिया पर सीमा की कई वीडियोज और फोटोज वायरल हो रही है, जिसमें उनके शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि सचिन मीणा ने सीमा के साथ मारपीट की है।सोशल मीडिया पर Seema Haider की चैट वायरल हो रही है, जिसमें वो यह कहती दिखाई दे रही है कि रोज उसके साथ मारपीट की जाती है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सचिन मीणा सीमा हैदर के साथ मारपीट करता है?
Highlights
- Seema Haider के चेहरे पर दिखा लाल निशान
- सचिन ने सच में उठाया हाथ !
- हर मामले में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही सीमा
हर मामले में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही सीमा
जब से Seema Haider पाकिस्तान से ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के पास आई है, तब से वो किसी ना किसी मामले में सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में अब जब इंटरनेट पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसे लेकर लोगों के अंदर हैरानी है। सीमा के वकील ने बताई सच्चाई अब इस मामले की वकील एपी सिंह ने सच्चाई बताई है। वकील एपी सिंह ने सीमा के साथ मारपीट की बात को सिरे से नकार दिया है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन तस्वीरों के पीछे पाकिस्तान का हाथ है, जो एआई के जरिए बनाकर उसे इंटरनेट पर वायरल कर रहे हैं।
सीमा ने खुद बताया कि क्या हुआ
Seema Haider के वकील एपी सिंह ने साफ कहा कि यह फर्जी वीडियो है, जिसको बनाने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल किया गया है। इसका हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है। जो कि पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर वायरल किया गया है। वहीं इस मामले में खुद सीमा हैदर भी सचिन के साथ सामने आ गई हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी न्यूज चैनल रमजान के महीने में भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रहे हैं। वो नहीं समझते कि मैं भारत में हूं..उत्तर प्रदेश में हूं, वो नहीं समझते की यहां के महाराज योगी जी के संरक्षण में हूं। उनके संरक्षण में कोई महिला दुखी हो ही नहीं सकती।
इस वीडियो में सीमा हैदर भौजी बता रही हैं कि मेरी कोई कुटाई नहीं हुई है.
मेरे ही जैसे बहुत से फर्जी वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर्स है जो आए दिन मुझे लेकर फैकम फाक करते रहते हैं#seemahaider pic.twitter.com/WoYMglhj5W
— Kikki Singh (@singh_kikki) April 8, 2024


Download Android App
Download iOS App



