अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

Summary :

अमरनाथ यात्रा: रजिस्ट्रेशन के लिए आज से करें अप्लाई

आज से अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिव भक्तों के लिए यह एक महत्वपूर्ण अवसर है, क्योंकि बाबा बर्फानी के दर्शन से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

शिव भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आज सोमवार से अमरनाथ यात्रा जाने वालों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। हर शिव भक्तों को अपने जीवन काल में एक बार बाबा बर्फानी के दर्शन करने की इक्षा तो जरूर रहती है। माना जाता है कि बाबा बर्फानी के दर्शन से आपके जीवन की सभी परेशानी खत्म हो जाती है। आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। अमरनाथ यात्रा काफी कठिन और परेशानियों से भरा कहा जाता है। लेकिन इसके बाद भी भक्तों की उत्साह में कोई कमी नहीं आती है। तो चलिए आज से शुरू हुए यात्रा रजिस्ट्रेशन के लिए क्या करना होगा।

यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

बता दें कि ऐसे में आप भी इस साल अगर इस यात्रा के लिए प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। आज यानी 14 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा की रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इस यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है। तो यहां देखिए अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन का पूरा प्रोसेस।

रजिस्ट्रेशन के लिए ये चीजें जरुरी

अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करने के लिए अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां से श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आपको एक फोटो, आधार कार्ड, ईमेल ID, मोबाईल नंबर आदि जैसी जरुरी चीजें की जरुरत है। वहीं यात्रियों को अपने साथ हेल्थ सर्टिफिकेट भी साथ रखना होगा। बता दें कि प्रेग्नेंट महिलाएं , 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 13 साल से कम के बच्चे अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं करा सकते हैं। साल 2025 अमरनाथ यात्रा 25 जुलाई से शुरू होगी और यात्रा 19 अगस्त को समाप्त होगी।

इस तरह करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाएं

होम पेज ओपन होने पर ऑनलाइन सेवा पर क्लीक करें।

इसके बाद यात्रा परमिट रजिस्ट्रेशन पर क्लीक करें।

फिर आई एग्री पर क्लीक कर के रजिस्टर चुनें।

इसके बाद अपना नामा आदि जानकारी को भरे।

इस दौरान अपना फोटो और हेल्थ सर्टिफिकेट अपलोड करें।

इसके बाद OTP डालें।

इसके बाद दो घंटे के बाद आपको पेमेंट करने का ऑप्शन मिलेगा। जहां आप 220 रूपये की फीस भरें।

भुगतान पूरा होने के बाद आप पोर्टल से अपना यात्रा परमिट डाउनलोड कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा : पांचवें दिन 17,000 श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।