रेवंत रेड्डी का शपथ ग्रहण आज, सोनिया-प्रियंका-राहुल पहुंचे हैदराबाद

Summary :

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में ए. रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार (7 दिसंंबर) सुबह हैदराबाद पहुंचे। रेवंत रेड्डी ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गांधी परिवार का स्वागत किया। वे दोपहर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह एल.बी. स्टेडियम में होगा। कर्नाटक के CM भी हो सकते हैं शामिल  रेड्डी ने बुधवार को दिल्ली में गांधी परिवार, AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य AICC नेताओं के साथ बैठक के दौरान उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था। कर्नाटक…

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी तेलंगाना के मुख्यमंत्री के रूप में ए. रेवंत रेड्डी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए गुरुवार (7 दिसंंबर) सुबह हैदराबाद पहुंचे। रेवंत रेड्डी ने राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गांधी परिवार का स्वागत किया। वे दोपहर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। समारोह एल.बी. स्टेडियम में होगा।

कर्नाटक के CM भी हो सकते हैं शामिल 

रेड्डी ने बुधवार को दिल्ली में गांधी परिवार, AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य AICC नेताओं के साथ बैठक के दौरान उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया था। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और पड़ोसी राज्य के मंत्रियों के भी शपथ ग्रहण में शामिल होने की संभावना है।

64 सीटों पर कांग्रेस को मिली थी सफलता 

कांग्रेस पार्टी ने 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में 119 सदस्यीय सदन में 64 सीटें हासिल करके भारत राष्ट्र समिति (BRS) से सत्ता छीन ली थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने पार्टी के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार किया था। 17 सितंबर को हैदराबाद में CWC की बैठक के बाद सोनिया गांधी ने हैदराबाद में एक मेगा रैली को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने पार्टी की छह गारंटी का खुलासा किया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team