बॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से किया हमला, लीलावती अस्पताल में भर्ती

Summary :

बांद्रा में सैफ अली खान के घर पर डकैती, अभिनेता घायल

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बांद्रा स्थित घर पर लुटेरों ने डकैती का प्रयास किया। इस घटना में अभिनेता सैफ अली खान परिवार के साथ घर में ही थे तभी उनके घर में चोर घुस गए और चोर से मशहूर अभिनेता सैफ अली खान की हाथापाई हो गई। इस हाथापाई में चोर ने अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला कर दिया और वह घायल हो गए। अभिनेता सैफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

बांद्रा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा  कि यह घटना सुबह 2:30 बजे हुआ। जब घुसपैठिया अंदर आया था लेकिन परिवार के सदस्यों के जागने पर भाग गया। इस घटना में सैफ अली खान घायल हो गए और उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया। लेकिन मशहूर अभिनेता सैफ अली खान को गंभीर चोटें नहीं आई है।

लीलावती अस्पताल के सीओओ डॉ. नीरज उत्तमानी ने अभिनेता सैफ की स्थिति के बारे में विशेष जानकारी दी, उन्होंने कहा कि सैफ पर उनके घर में एक अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था। वह सुबह 3:30 बजे छह चोटों के साथ अस्पताल आए थे। जिनमें से दो बहुत गहरी चोट थीं। न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन डॉ. लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट डॉ. निशा गांधी द्वारा मशहूर अभिनेता सैफ अली खान का उपचार कर रहे है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।