Robert Vadra ने कंगना रनौत पर साधा निशाना

Summary :

Politics: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाद्रा ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी के लिए भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत की शुक्रवार को आलोचना करने हुए कहा कि वह एक महिला हैं, महिलाओं की सुरक्षा और प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है। लेकिन वह संसद में रहने के लायक नहीं है। #WATCH | Hyderabad, Telangana: Businessman Robert Vadra says, “…Nowadays we need to be concerned about women, for their safety and whatever is happening with women is wrong. I request all the men in our country to think about the safety of women…I will say that…

Politics: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा के पति रॉबर्ट वाद्रा ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी के लिए भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत की शुक्रवार को आलोचना करने हुए कहा कि वह एक महिला हैं, महिलाओं की सुरक्षा और प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है। लेकिन वह संसद में रहने के लायक नहीं है।

रॉबर्ट वाद्रा ने यहां पत्रकारों से कहा, वह (रनौत) एक महिला हैं। मैं उनका सम्मान करता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि वह संसद में रहने के लायक नहीं हैं। वह शिक्षित नहीं हैं। मुझे लगता है कि वह लोगों के बारे में नहीं सोचतीं। वह सिर्फ अपने बारे में सोचती हैं। उन्हें महिलाओं के बारे में सोचना चाहिए। मेरी अपील है कि पूरा देश एक साथ आए और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर आगे बढ़े।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है और सभी राजनीतिक दलों को इसके समाधान के लिए एक साथ आना चाहिए।

कंगना रनौत ने क्या दिया था बयान?

आपको बता दें कि कंगना रनौत ने पंजाब और किसान आंदोलन को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर हिंसा फैलाई जा रही थी, रेप और हत्याएं हो रही थीं। अगर देश का शीर्ष नेतृत्व मजबूत नहीं होता तो किसान आंदोलन के दौरान पंजाब को भी बंग्लादेश बना दिया जाता।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Rahul Kumar Rawat