मणिपुर के पूर्व CM के आवास पर रॉकेट से हमला, 1 की मौत, 5 घायल

Summary :

मणिपुर में पूर्व सीएम के आवास पर रॉकेट से हमले की खबर सामने आ रही है। इस घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवा दोपहर बिष्णुपुर जिले के मोइरंग के एक आवासीय क्षेत्र में संदिग्ध उग्रवादियों ने रॉकेट से हमला किया है। इस अटैक के बाद जोरदार धमाका हुआ। पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल पैदा हो गया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के आवास परिसर में रॉकेट गिरा था। यह दूसरा रॉकेट था जो शुक्रवार को इस जिले में दागा गया। #WATCH | Manipur | A…

मणिपुर में पूर्व सीएम के आवास पर रॉकेट से हमले की खबर सामने आ रही है। इस घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवा दोपहर बिष्णुपुर जिले के मोइरंग के एक आवासीय क्षेत्र में संदिग्ध उग्रवादियों ने रॉकेट से हमला किया है। इस अटैक के बाद जोरदार धमाका हुआ। पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल पैदा हो गया। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मैरेम्बम कोइरेंग के आवास परिसर में रॉकेट गिरा था। यह दूसरा रॉकेट था जो शुक्रवार को इस जिले में दागा गया।

हमले में एक बुजुर्ग की मौत

एक अधिकारी ने बताया कि जब रॉकेट हमला हुआ तब बुजुर्ग परिसर में कुछ धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त था। इस हमले के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान 13 साल की एक बच्ची समेत पांच लोग भी घायल हुए। यह रॉकेट आईएनए मुख्यालय से दो किमी दूर गिरा। इससे पहले दिन में इंफाल से लगभग 45 किमी दूर स्थित ट्रोंग्लाओबी के आवालसीय इलाके में एक ऊंचे स्थान से रॉकेट दागा गया था।

कई जिलों में स्कूल बंद का आदेश

वहीं, इंफाल घाटी के पांच जिलों में हजारों लोगों ने उग्रवादियों के हमलों का विरोध करते हुए शुक्रवार को मानव श्रृंखला बनाई। मणिपुर सरकार ने हम हमलों से उत्पन्न अशांति के मद्देनजर आज यानी 7 सितंबर को स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पहला रॉकेट हमला तड़के करबी 4:30 बजे बिष्णुपुर जिले के ट्रोंगलाओबी में हुए, जिसमें दो इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई। दूसरा रॉकेट पूर्व सीएम मैरेम्बम कोइरेंग के आवासीय परिसर पर गिरा, जिसमें एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हुई है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Rahul Kumar Rawat