RSS News: आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक की बैठक होगी। यह बैठक 12 से 14 जुलाई तक झारखंड की राजधानी रांची में होगी। इसमें आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे साथ ही देशभर के प्रांत प्रचारक बैठक में हिस्सा लेंगे। देश के 46 प्रांत के प्रचारक और उनके सहयोगी की यह बैठक होनी है। हर साल दो बार इस बैठक का आयोजन होता किया जाता है।
सुनील आंबेकर ने बैठक को लेकर दी जानकारी
कार्यक्रम को लेकर जानकारी देते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि, आगामी वर्ष की योजना में साल भर शाखा और प्रवासी कार्यों की भी चर्चा होगी। शाखा के कार्य और विभागों की भी चर्चा होगी। शाखा से जुड़ने वाले नए लोगों के लिए बौद्धिक विचार में अलग-अलग प्रयोग पर भी चर्चाएं होंगी।
सुनील आंबेकर ने बताया कि तीन दिवसीय बैठक में समाज की शक्ति को अपने साथ जोड़कर समाजिक परिवर्तन के लिए कैसे मिलकर काम किया जाए, इस पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही सामाजिक जीवन के कई और विषयों पर भी चर्चा होगी। संघ की हर साल तीन महत्वपूर्ण बैठकें होती हैं। इस बैठक में हाल ही में सम्पन्न हुए प्रशिक्षण वर्ग, विभिन्न विषयों और उनके क्रियान्वयन सहित संघ के सभी कार्य विभाग के कार्यों पर चर्चा होगी।
1 लाख शाखाओं का लक्ष्य
उन्होंने कहा कि वर्तमान में देशभर में 73 हजार शाखाएं संचालित की जा रही हैं। आगामी शताब्दी वर्ष में इस संख्या को बढ़ाकर 1 लाख तक पहुंचाना है। वर्तमान में देशभर में 73 हजार शाखाएं संचालित की जा रही हैं। आगामी शताब्दी वर्ष में इस संख्या को बढ़ाकर 1 लाख तक पहुंचाना है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



