बिहार के राज्यपाल के रूप में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले पूर्व राज्यपाल व वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी से सारण लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रुडी ने अनौपचारिक मुलाकात की। मुलाकात के दौरान श्री रुडी ने अपने लोकसभा संसदीय क्षेत्र सारण में कार्यान्वित पं. दीनदयाल उपाध्याय सांसद जलापूर्ति योजना, बिजली, सड़क, सहित स्वास्थ्य क्षेत्र के उन्नयन व सांसद निधि से 15 एम्बुलेंस व 5 शव वाहनो के संचालन संबंधी कई योजनाओं की जानकारी दी।
मुलाकात के बाद श्री रुडी ने बताया कि देश के इतिहास में यह पहला अवसर है जब बिहार के राज्यपाल रहते हुए किसी विभूति को राष्ट्रपति का महत्वपूर्ण पदभार दिया गया हो। यह बिहार के लिए भी गौरव की बात है मैं पूरे गर्व के साथ कह सकता हॅू कि मैने उनको अपने क्षेत्रीय विकास के बारे में अवगत कराया। अनौपचारिक मुलाकात के दौरान श्री रुडी ने महामहिम को याद दिलाया कि उनके हीं क्षेत्र से देश के प्रथम राष्ट्रपति भी बने थे और वर्तमान राष्ट्रपति से मुलाकात में विकास के संदर्भ में उन्होंने उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त किया।
श्री रुडी ने कहा कि कहा कि कानून नीति के साथ-साथ आर्थिक व सामाजिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने वाले और बिहार के पूर्व राज्यपाल होने के नाते वे बिहार की स्थिति से वाकिफ है। श्री रुडी ने महामहिम राष्ट्रपति जी को माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजग सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को सारण क्षेत्र में कार्यान्वयन के संदर्भ में जानकारी दी और उन्हें यह बताया कि किस प्रकार से इन योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



