S Jaishankar News: भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पाकिस्तान से जुड़े मुद्दों पर पोलैंड के रुख पर कड़ी नाराजगी जताई है। दिल्ली में पोलैंड के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक के दौरान जयशंकर ने साफ कहा कि आतंकवाद के मामले में किसी भी तरह की नरमी स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने पोलैंड से आग्रह किया कि वह आतंकवाद के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाए।
S Jaishankar News: आतंकवाद पर समझौते की कोई गुंजाइश नहीं
बैठक में जयशंकर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारत अपने पड़ोस में सक्रिय आतंकी ढांचों को लेकर गंभीर चिंतित है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की धरती से चल रहे सीमा पार आतंकवाद को किसी भी तरह का समर्थन या वैधता नहीं मिलनी चाहिए। विदेश मंत्री ने यह भी जोड़ा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी देशों को एक जैसी और सख्त नीति अपनानी चाहिए।

S Jaishankar New (Image- Social Media)
S Jaishankar: यूक्रेन युद्ध और रूसी तेल पर भारत का पक्ष
बैठक की शुरुआत में जयशंकर ने यूक्रेन युद्ध और रूस से तेल आयात को लेकर पश्चिमी देशों द्वारा भारत की आलोचना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत को चुनिंदा तरीके से निशाना बनाना न तो उचित है और न ही न्यायसंगत। भारत ने हमेशा अपने राष्ट्रीय हितों और वैश्विक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाकर फैसले लिए हैं।
Pakistan Terrorism: कश्मीर के मुद्दे पर भी सुनाई खरी खोटी
पिछले साल अक्टूबर में पोलैंड के विदेश मंत्री पाकिस्तान दौरे पर गए थे। इस दौरान जारी संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर का उल्लेख किया गया था। बयान में कहा गया था कि पाकिस्तान ने कश्मीर मुद्दे पर अपना दृष्टिकोण रखा और दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून तथा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया। भारत ने इस बयान को अपने आंतरिक मामलों में दखल मानते हुए कड़ी आपत्ति जताई थी।

S Jaishankar New (Image- Social Media)
World News Today: भारत ने बताया आंतरिक मामला
जयशंकर ने दिल्ली की बैठक में यह मुद्दा फिर उठाया और साफ किया कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक विषय है। उन्होंने कहा कि किसी भी तीसरे देश द्वारा इस मुद्दे पर टिप्पणी करना या बयान देना स्वीकार्य नहीं है। भारत ने पोलैंड से अपेक्षा जताई कि वह भविष्य में ऐसे संवेदनशील मामलों में संतुलित और जिम्मेदार रुख अपनाए।

Poland Incident: पोलैंड ने आतंकवाद पर भारत का किया समर्थन
पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद का मुद्दा उठाए जाने के बाद पोलैंड के विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोर्स्की ने भारत के दृष्टिकोण से सहमति जताई। उन्होंने कहा कि सीमा पार आतंकवाद एक गंभीर चुनौती है और इससे निपटने के लिए ठोस कार्रवाई की जरूरत है। सिकोर्स्की ने भरोसा दिलाया कि पोलैंड आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है। इस बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने आपसी सहयोग, वैश्विक शांति और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी चर्चा की। भारत ने स्पष्ट कर दिया कि आतंकवाद और संप्रभुता से जुड़े मामलों में उसका रुख बिल्कुल साफ और अडिग है।
यह भी पढ़ें: हमारे नेताओं को जेल में डालने से AAP टूटेगी नहीं, बल्कि गुजरात में सत्ता परिवर्तन करेगी: केजरीवाल


Download Android App
Download iOS App




