विदेशी मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को भारत और कनाडा के बीच संबंधों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बता दें पिछले कुछ समय में कनाडा ने भारत से करीब 41 राजनयिकों को वापस बुलाया है, जिसके बाद ये मामला पूरी तरह से गरमाया हुआ है। यहां तक कि ब्रिटेन और अमेरिका ने भी इस पर चिंता जताई है। ऐसे में अब भारतीय विदेशी मंत्री एस जयशंकर का ये बयान बेहद अहम माना जा रहा है।
जल्द वीजा जारी करने की सेवा फिर से शुरू- जयशंकर
आपको बता दें एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि कनाडा के कर्मियों की ओर से भारतीय मामलों में हस्तक्षेप करना चिंताजनक है और इसी को देखते हुए हमने भारत में कनाडाई राजनयिकों की उपस्थिति को लेकर कुछ कदम उठाए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा में भारतीय राजनयिकों की सुरक्षा के इंतजाम होने के बाद भारत कनाडा के लिए वीजा जारी करने की सेवा फिर से शुरू कर सकता है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछले महीने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने वहां के संसद में एक बयान में कहा कि खालिस्तानी अलगाववादी और भारत में वॉन्टेड हरदीप सिंह गुज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाया था. निज्जर की हत्या इसी साल जून महीने में हुई थी। आरोप के बाद भारत ने कुछ समय के लिए कनाडा के नागरिकों को वीजा देने की सुविधा को बंद कर दिया था। भारत ने कनाडा को साथ में यह भी कहा था कि वो यहां अपने राजनयिकों की संख्या को कम करे।
कनाडा-भारत रिश्ते पर एस जयशंकर का बड़ा बयान, विदेश मंत्री ने बताया कब शुरू होगी वीजा सर्विस
Summary :
विदेशी मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को भारत और कनाडा के बीच संबंधों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। बता दें पिछले कुछ समय में कनाडा ने भारत से करीब 41 राजनयिकों को वापस बुलाया है, जिसके बाद ये मामला पूरी तरह से गरमाया हुआ है। यहां तक कि ब्रिटेन और अमेरिका ने भी इस पर चिंता जताई है। ऐसे में अब भारतीय विदेशी मंत्री एस जयशंकर का ये बयान बेहद अहम माना जा रहा है। जल्द वीजा जारी करने की सेवा फिर से शुरू- जयशंकर आपको बता दें एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि कनाडा के कर्मियों…


Download Android App
Download iOS App



