लोकसभा में कांग्रेस सांसद एस ज्योति मणि ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2019 पर विचार के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति से निजी कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, ‘‘लोकसभा सदस्य एस ज्योति मणि ने व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक 2019 पर विचार के लिए गठित संसद की संयुक्त समिति से 26 दिसंबर 2019 से इस्तीफा दे दिया है।’’
जेएनयू हिंसा से परेशान प्रोफेसर सीपी चंद्रशेखर ने दिया इस्तीफा, हालात को लेकर चिंता जताई
इस बारे में मणि ने बताया कि उनके कुछ पूर्व निर्धारित कार्यक्रम एवं व्यस्तताएं थीं और यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण समिति है, जिसके लिए पूरा समय देना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार प्रत्येक नागरिक की निजता का उल्लंघन करने का प्रयास कर रही है और ऐसे में इस विधेयक को लेकर पूरा समय एवं ध्यान देना जरूरी है।


Download Android App
Download iOS App



