‘मुझे पाकिस्तान घर जैसा लगता है’, राहुल गांधी के खास पित्रोदा ने दिया बयान; बीजेपी ने जमकर लगाई क्लास

Summary :

Sam Pitroda News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के करीबी कहे जाने वाले सैम पित्रोदा अपने बयानों को लेकर चर्चा में है. पित्रोदा ने भारत की मोदी सरकार को पड़ोसी मुल्क से बातचीत करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान गए हैं और उन्हें वहां घर जैसा फील होता है। पित्रोदा के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला है। Latest News: BJP ने साधा निशाना सैम पित्रोदा के पाकिस्तान वाले बयान पर बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है।…

Sam Pitroda News: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के करीबी कहे जाने वाले सैम पित्रोदा अपने बयानों को लेकर चर्चा में है. पित्रोदा ने भारत की मोदी सरकार को पड़ोसी मुल्क से बातचीत करने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि वह पाकिस्तान गए हैं और उन्हें वहां घर जैसा फील होता है। पित्रोदा के इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है। पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी ने जमकर हमला बोला है।

Sam Pitroda News
Sam Pitroda News

Latest News: BJP ने साधा निशाना

सैम पित्रोदा के पाकिस्तान वाले बयान पर बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा है कि राहुल गांधी के ख़ास आदमी और कांग्रेस ओवरसीज के चीफ कहते हैं कि उन्हें पाकिस्तान में घर जैसा लगता है। उन्होंने आगे कहा कि कोई हैरानी नहीं कि 26/11 के बाद भी UPA ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। पाकिस्तान का पसंदिदा, कांग्रेस का चहेता!

Sam Pitroda Pakistan: पाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करें-पित्रोदा

Sam Pitroda Pakistan
Sam Pitroda Pakistan

सैम पित्रोदा ने मोदी सरकार को भारत के पड़ोसी देशों से खासकर पाकिस्तान के साथ संबंध मजबूत करने की नसीहत दी हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में घर जैसा महसूस हुआ है। विदेश नीति पहले पड़ोस पर केंद्रित होनी चाहिए। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के प्रमुख ने आईएएनएस से खास बातचीत में ‘पड़ोस नीति’ की वकालत की। उन्होंने कहा, “हमारी विदेश नीति सबसे पहले पड़ोस पर केंद्रित होनी चाहिए। क्या हम पड़ोसियों के साथ संबंधों को मजबूत कर सकते हैं? मैं पाकिस्तान गया हूं और वहां घर जैसा महसूस किया। बांग्लादेश और नेपाल में भी ऐसा ही लगा। मुझे लगता है कि जैसे मैं विदेश में नहीं हूं।”

Sam Pitroda News: Rahul Gandhi के वोट चोरी पर पित्रोदा ने क्या कहा?

वोट चोरी पर सैम पित्रोदा ने कहा कि, “राहुल गांधी ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया है कि क्या हो रहा है और हमारे जैसे नेता सालों से बोल रहे हैं कि ईवीएम में कुछ तो गड़बड़ है। अब इसके खिलाफ राहुल गांधी ने आवाज उठाई है और हम सबको उनका साथ देना है।”

पित्रोदा ने आगे कहा कि, “चुनाव हमारे जैसे बुजुर्गों से ज्यादा आने वाली पीढ़ियों को प्रभावित करते हैं। राहुल गांधी के शब्द सच्चे हैं, लेकिन वे अकेले नहीं लड़ सकते। वे बोलते हैं, लेकिन अन्य चुप रहते हैं। अगर हम मानते हैं, तो हमें हाथ मिलाना चाहिए और आवाज बुलंद करनी चाहिए। सभी राजनीतिक दल, कांग्रेस नेता, युवा नेता, सिविल सोसाइटी, वकील और अन्य अपनी आवाज उठाएं।”

ये भी पढ़ें: Adani Share Price: निवेशकों की बल्ले-बल्ले, Adani Power, Total Gas, Enterprises शेयर में 12% तक का उछा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।