समाज निर्माण में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की बड़ी भूमिका: हेमंत खंडेलवाल

Summary :

भोपाल, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की समाज निर्माण में बड़ी भूमिका है। राजधानी भोपाल में ‘सोशल मीडिया डायलॉग कॉफी विथ स्टेट प्रेसिटेंड’ कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, वह केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है।…

भोपाल, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की समाज निर्माण में बड़ी भूमिका है।

राजधानी भोपाल में ‘सोशल मीडिया डायलॉग कॉफी विथ स्टेट प्रेसिटेंड’ कार्यक्रम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संवाद करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, वह केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों का सामूहिक संकल्प है।

इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए समाज के हर वर्ग, हर युवा और हर नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया लोगों की राय बनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। सोशल मीडिया अब केवल मनोरंजन या सूचना के आदान-प्रदान का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह समाज के विचार, व्यवहार और दिशा को प्रभावित करने वाला एक सशक्त माध्यम बन चुका है। युवा सोशल मीडिया को राष्ट्र निर्माण का माध्यम बनाएं। ऐसे में आप सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की भूमिका समाज निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और इसे जनभागीदारी का व्यापक आंदोलन बनाने में सोशल मीडिया की भूमिका अत्यंत प्रभावशाली है। युवा सोशल मीडिया का उपयोग विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में करें। आज एक पोस्ट, एक वीडियो, एक रील या एक सकारात्मक विचार कुछ ही समय में लाखों लोगों तक पहुंच सकता है। इसलिए सोशल मीडिया के जरिए आप सभी लोगों की जितनी पहुंच है, देश को विकसित बनाने में आपकी भागीदारी भी उतनी ही बड़ी हो जाती है।

उन्होंने कहा कि हम सभी का प्रयास होना चाहिए कि सोशल मीडिया के माध्यम से सकारात्मकता, राष्ट्र निर्माण, नवाचार, युवा शक्ति, आत्मनिर्भरता और विकास की सोच को आगे बढ़ाया जाए। देश की उपलब्धियों, युवाओं की सफलता, स्टार्ट-अप, तकनीक, शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि हमें सोशल मीडिया को समाज को जागरूक करने, जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनाने का माध्यम बनाना है। हमारी हर पोस्ट और हर संदेश में भारत के उज्ज्वल भविष्य की झलक दिखाई देनी चाहिए।

–आईएएनएस

एसएनपी/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.