लद्दाख की गलवान घाटी में हुई झड़प को लेकर कांग्रेस द्वारा लगातार केंद्र सरकार के खिलाफ सवाल खड़े कर रही है। बीजेपी प्रवक्ता संबित पत्र ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह यह ”प्रदर्शित” कर कि लद्दाख में जारी सैन्य गतिरोध में भारत ने चीन के हाथों अपनी जमीन गंवा दी है, इस संकट के समय में ”परपीड़ा सुख” ले रही है।
संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके बेटे राहुल गांधी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वे भारतीय सेना के मनोबल को कम करने के लिए ”साजिश” कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक और मोदी सरकार की आलोचना उसी दिन करने को लेकर आपत्ति जतायी, जिस दिन सेना प्रमुख लद्दाख का दौरा कर रहे थे।
सांप्रदायिक ट्वीट के मामले में तेलंगाना HC ने ट्विटर, केंद्र और राज्य सरकार को जारी किया नोटिस
संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि हर दिन कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि भारत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है, भारत हार रहा है, भारतीय सेना ने आत्मसमर्पण कर दिया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कमजोर हैं और उन्होंने आत्मसमर्पण कर दिया है। पात्रा ने कहा, ” ऐसा कर कांग्रेस अद्भुत तरह के सुख का अनुभव कर रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपनी शर्म का चीन के आगे आत्मसमर्पण कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



