राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं और उन्हें नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अस्पताल सूत्रों ने बताया कि भागवत को अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।
उन्होंने कहा कि भागवत को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
संघ के एक पदाधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि भागवत कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।


Download Android App
Download iOS App



