उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और बाबा का पूरे विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और प्रदेशवासियों के स्वस्थ रहने की मंगल कामना की।
षोडशोपचार पूजन के पश्चात मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, मंत्री अनिल राजभर, धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ सुनील कुमार वर्मा, ओएसडी उमेश कुमार सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक निखिलेश कुमार मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।
वाराणसी में मुख्यमंत्री ने आज कोविड-19 हालात की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए।


Download Android App
Download iOS App



