हरियाणा सरकार ने कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों के लिये स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने गुरुग्राम में संवाददाताओं से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और स्थिति नियंत्रण में है।
उन्होंने कहा, “जहां तक स्कूलों का सवाल है, हमने प्राथमिक से माध्यमिक कक्षाओं तक के लिये स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया है। स्थिति के अनुसार आगे फैसला लिया जाएगा।”


Download Android App
Download iOS App



