राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सचिव संजय कोठारी के कार्यकाल में तीन साल के सेवा विस्तार को बुधवार को सरकार ने मंजूरी दे दी । एक आधिकारिक आदेश में इसकी जानकारी दी गयी है । इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कोठारी के सेवा विस्तार को मंजूरी दी। कोठारी 1978 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं । वह हरियाणा से हैं।
इसमें कहा गया है, ‘‘कोठारी का कार्यकाल राष्ट्रपति के कार्यकाल के साथ अथवा अगले आदेश तक रहेगा।’’ कोठारी को राष्ट्रपति ने अपना सचिव नियुक्त किया था । वह 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे । अब वह कोविंद का कार्यकाल समाप्त होने तक उनके सचिव बने रहेंगे । राष्ट्रपति का मौजूदा कार्यकाल 25 जुलाई 2022 को पूरा होगा


Download Android App
Download iOS App



