Sawan 2025: सावन का पवित्र महीना शुरू, शिवालयों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Summary :

Sawan 2025:हिंदू धर्म में सावन को पवित्र महीना माना जाता है इन दिनों भगवान शिव को जल अर्पित और पूजा अर्चना की जाती है। बता दें कि आज से सावन महीना शुरू हो गया है और कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। इन दिनों भक्तों की महादेव के प्रति अटूट भक्ति देखने को मिलती है। आज भगवान शिव के दर्शन करने औऱ जल अर्पित करने के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ गई है। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे और बम-बोल की गूंज सुनाई दे रही है। CM योगी ने किया हवन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

Sawan 2025:हिंदू धर्म में सावन को पवित्र महीना माना जाता है इन दिनों भगवान शिव को जल अर्पित और पूजा अर्चना की जाती है। बता दें कि आज से सावन महीना शुरू हो गया है और कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। इन दिनों भक्तों की महादेव के प्रति अटूट भक्ति देखने को मिलती है। आज भगवान शिव के दर्शन करने औऱ जल अर्पित करने के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ गई है। मंदिरों में हर-हर महादेव के जयकारे और बम-बोल की गूंज सुनाई दे रही है।

CM योगी ने किया हवन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर दौरे पर है। आज सावन के पवित्र महीने में CM योगी ने गोरखपुर मंदिर में पूजा-अर्चना की और हवन भी किया। बता दें कि सावन के पहले दिन आस्था का सैलाब देखने को मिला और शिव भगवान की पूजा-अर्चना करने के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने की पूजा

सावन के पवित्र पहले महीने में राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने राजराजेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर में भक्तों की आस्था और उत्साह देखने को मिला। शिवालयों में हर-हर महादेव के नारे गूंजे और जल अर्पित करने के लिए लंबी कतार में भक्तों ने बम-बोल के नारे भी लगाए। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि सावन का महीना आध्यात्मिक ऊर्जा, भक्ति और आंतरिक चिंतन का प्रतीक है। राजस्थान के सभी निवासियों की निरंतर खुशहाली, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है और राज्य के लोगों को सावन के पवित्र महीने की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

काशी में VIP दर्शन बंद

सावन के पवित्र महीने में उत्तर प्रदेश के काशी विश्वनाथ मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त दर्शन करने लिए उमड़ते है। अब भारी भीड़ के कारण VIP दर्शन को स्थगित कर दिया गया है। बता दें कि 9 अगस्त तक काशी में VIP दर्शन पर रोक लगा दी गई है।

also read: Kanwar Yatra के लिए विशेष इंतजाम, 15 दिनों तक इन रास्तों में लागू होगा डायवर्जन

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।