Amarnath Yatra के लिए भक्तों की आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हुई थी और अभी तक पिछले आठ दिनों में 1.45 लाख से अधिक भक्तों ने अमरनाथ यात्रा कर लिए है। आज 6,482 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था जम्मू से कश्मीर के लिए रवाना हुआ। भक्तों की सुरक्षा के लिए हजारों की संख्या में जवान तैनात किए गए है और CCTV ड्रोन से भी निगरानी रखी जा रही है।
भक्तों का जत्था रवाना
आज 6,482 यात्रियों का एक और जत्था भगवती नगर यात्री निवास से दो सुरक्षा काफिलों में घाटी के लिए रवाना हुआ। 107 वाहनों का पहला सुरक्षा काफिला 2,353 यात्रियों को लेकर सुबह 3.20 बजे बालटाल शिविर के लिए रवाना हुआ। 161 वाहनों का दूसरा सुरक्षा काफिला 4,129 यात्रियों को लेकर पहलगाम के नुनवान शिविर के लिए रवाना हुआ। बता दें कि कल पहलगाम में छड़ी मुबारक का भूमि पूजन किया गया।
अमरनाथ की यात्रा
अमरनाथ यात्रा के लिए लाखों की संख्या में भक्त पहुंच रहे है। यह यात्रा 38 दिनों की यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और 9 अगस्त को समाप्त होगी। बता दें कि कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3888 मीटर ऊपर स्थित पवित्र बाबा बर्फानी की गुफा तक भक्त तो पहलगाम मार्ग से या छोटे बालटाल मार्ग से पहुंचते हैं। बालटाल का मार्ग लगभग 14 किलोमीटर का है और पहलगाम से मार्ग लगभग 46 किलोमीटर तक का है।
सुरक्षा सख्त
पहलगाम हमले के बाद घाटी में आतंकी हमले का डर भक्तों में था लेकिन अब भारी सुरक्षा के बीच भक्त हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के साथ अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हो रहे है और दर्शन कर रहे है। बता दें कि अर्धसैनिक बलों की 600 कंपनी तैनात की गई है। भारी संख्या में जवान भक्तों की सुरक्षा और किसी भी आतंकवादी हमले से बचाने के लिए मुस्तैदी से तैनात है।
ALSO READ: Amarnath Yatra के लिए पहलगाम से आठवां जत्था रवाना, लाखों भक्तों ने किए दर्शन


Download Android App
Download iOS App




