Kanwar Yatra के लिए विशेष इंतजाम, 15 दिनों तक इन रास्तों में लागू होगा डायवर्जन

Summary :

Kanwar Yatra: हिंदू धर्म में सावन को पवित्र महीना माना जाता है इन दिनों भगवान शिव को जल अर्पित और पूजा अर्चना की जाती है। बता दें कि आज से सावन महीना शुरू हो गया है और कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में खास इंतजाम किए गए है। साथ ही कांवड़ मार्ग में लगभग 29,500 CCTV, ड्रोन से निगरानी, चिकित्सा शिविर, सहायता केंद्र स्थापित किए गए है। कांवड़ यात्रा में किसी  भी प्रकार की बाधा ना हो इसके के लिए कई रूट का डायवर्ज कर दिया गया है और भारी…

Kanwar Yatra: हिंदू धर्म में सावन को पवित्र महीना माना जाता है इन दिनों भगवान शिव को जल अर्पित और पूजा अर्चना की जाती है। बता दें कि आज से सावन महीना शुरू हो गया है और कांवड़ यात्रा भी शुरू हो गई है। कांवड़ यात्रा के लिए दिल्ली, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में खास इंतजाम किए गए है। साथ ही कांवड़ मार्ग में लगभग 29,500 CCTV, ड्रोन से निगरानी, चिकित्सा शिविर, सहायता केंद्र स्थापित किए गए है। कांवड़ यात्रा में किसी  भी प्रकार की बाधा ना हो इसके के लिए कई रूट का डायवर्ज कर दिया गया है और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

मेरठ एक्सप्रेसवे से डाक कांवड यात्रा

कांवड़ लेकर हरीद्वार जाने वाले कांवड़िया पैदल, डाक कांवड़ औऱ अपने वाहनों से यात्रा करते है। अब डाक कांवड़ यात्रा के लिए सरकरा ने नया रूट बना दिया है। बता दें कि अब डाक कांवड़ की यात्रा मेरठ एक्सप्रेसवे से होगी जिससे कांवड़ यात्रा में शामिल हुए भक्त जल्द ही अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से मेरठ की तरफ जाता है।

भारी वाहनों के प्रवेश पर बैन

कावंड़ यात्रा को सुचारू रुप से चलाने के लिए खोड़ा, इंदिरापुरम, दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे, मोदीनगर की तरफ जाने वाले वाहन, दिल्ली मेरठ रास्ता पर भारी वाहनों के प्रवेश पर बैन लगा दिया है। गाजियाबाद जाने के लिए भी अब वाहन चालकों के लिए NH-9 का प्रयोग करना होगा। अब सीधा शहर में प्रवेश नहीं हो सकेंगे। बागपत से दिल्ली जाने के लिए भी रूट का डायवर्जन कर दिया गया है। अब सोनिया विहार के रास्ते से भारी वाहन दिल्ली जाएंगे।

सुरक्षा की गई सख्त

कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा चाक-चौबंध कर दी गई है। विशेष इंतजाम के साथ ही सुरक्षा भी सख्त कर दी गई है। भारी संख्या में पुलिस बल, RAF, QRT, एंटी टेरर स्क्वाड, 395 ड्रोन, 800 चिकित्सा शिविर के साथ ही जगह जगह भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

 

ALSO READ: यूपी के महराजगंज में सावन की तैयारियां पूरी, नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।