US Tariff: ट्रंप ने अब कनाडा पर फोड़ा टैरिफ बम, लगाया 35 प्रतिशत टैरिफ

Summary :

US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक के बाद कई देशों में टैरिफ बम फोड़े है। अब ट्रंप ने घोषणा की है कि 1 अगस्त से कनाडा से होने वाले सभी आयातों पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। यह टैरिफ लगाने का कारण बताते हुए कहा कि अमेरिका में फेंटेनाइल के प्रवाह को संपूर्ण रूप से रोकने में कनाडा विफल रहा है। कनाडा के PM मार्क कार्नी को टैरिफ नोटिस देते हुए जानकारी दी गई और चेतावनी देते हुए कहा कि कनाडा जवाबी कार्रवाई करता है तो टैरिफ में बढ़ावा किया जाएगा। ट्रंप ने दी चेतावनी ट्रंप ने टैरिफ…

US Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक के बाद कई देशों में टैरिफ बम फोड़े है। अब ट्रंप ने घोषणा की है कि 1 अगस्त से कनाडा से होने वाले सभी आयातों पर 35 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। यह टैरिफ लगाने का कारण बताते हुए कहा कि अमेरिका में फेंटेनाइल के प्रवाह को संपूर्ण रूप से रोकने में कनाडा विफल रहा है। कनाडा के PM मार्क कार्नी को टैरिफ नोटिस देते हुए जानकारी दी गई और चेतावनी देते हुए कहा कि कनाडा जवाबी कार्रवाई करता है तो टैरिफ में बढ़ावा किया जाएगा।

ट्रंप ने दी चेतावनी

ट्रंप ने टैरिफ लगाने के साथ ही व्यापार करने का संकेत देते हुए कहा कि कनाडा देश की कंपनियां अमेरिका में उत्पादन करने या माल बनाने का कार्य करती है तब कनाडा पर टैरिफ नहीं लगेगा। लेकिन कनाडा अमेरिकी उत्पादों के आयात पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला करता है कनाडा पर भी उसी प्रकार से टैरिफ बढ़ाया जाएगा।

1 अगस्त से वसूला जाएगा टैरिफ

ट्रंप ने कनाडा को पत्र लिखते हुए कहा कि अमेरिका में कनाडा की विफलता के कार दवाओं के आने को रोकने में फेंटेनाइल प्रवाह प्रभावित हुआ था। अमेरिका ने फेंटेनाइल संकट से निपटने के लिए कनाडा पर टैरिफ लगाया था लेकिन कनाडा ने टैरिफ के साथ जवाबी कार्रवाई की। अब 1 अगस्त, 2025 से अमेरिका में भेजे जाने वाले कनाडा के उत्पादों पर कनाडा से 35% का टैरिफ लगाया जाएगा।

ट्रंप ने कई देशों में लगाया टैरिफ

अमेरीकी राष्ट्रपति ट्रंप कई देशों पर नए टैरिफ लगाए हैं। जापान,दक्षिण कोरिया, ब्राजील पर भी नए टैरिफ लगाए हैं और आयातित तांबे पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। वहीं ट्रंप ने संकेत दिया कि कई देशों को 15 से 20 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जाएगा।

ALSO READ: Trump ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, Brazil पर लगाया 50 प्रतिशत टैरिफ

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।