SC ने केंद्र से मांगा जवाब, केंद्रीय विद्यालयों में होने वाली प्रार्थना हिंदुत्व को बढ़ावा तो नहीं ?

Summary :

NULL

केंद्रीय विद्यालय में होने वाली प्रार्थनाओं को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस भेजा है। कोर्ट ने सरकार से यह जवाब एक याचिका पर सुनवाई करते हुए जवाब मांगा। जनहित याचिका में कहा गया है कि देशभर में स्थित केंद्रीय विद्यालय के स्‍कूलों में गाई जाने वाली हिंदी प्रार्थना, हिन्दू धर्म को बढ़ावा दिया जा रहा है और सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्‍कूलों में ऐसा नहीं होना चाहिए। यह याचिका एक वकील द्वारा दायर की गई है, जिनके बच्चे केंद्रीय विद्यालयों से पास हुए हैं।

वकील ने याचिका में कहा है कि ये संविधान के अनुच्छेद 25 और 28 के खिलाफ है और इसे इजाजत नहीं दी जा सकती है। कानूनन राज्यों के फंड से चलने वाले संस्थानों में किसी धर्म विशेष को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। याचिकाकर्ता ने कोर्ट से अपील की थी कि सरकारी मदद से चलने वाले विद्यालयों में एक खास धर्म को प्रमोट करने वाली प्रार्थना पर रोक लगनी चाहिए।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team