राजस्थान के राजसमंद जिले में स्कूली बच्चों की बस पलट गई। हादसे में 3 बच्चों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, हेडमास्टर समेत 17 स्टूडेंट्स घायल हैं। पुलिस के अनुसार बस में बच्चों, टीचर और ड्राइवर समेत 67 बच्चे सवार थे। हेडमास्टर और 16 बच्चों का राजसमंद के आरके हॉस्पिटल में इलाज चल रहा। देसूरी नाल में सुबह 10:30 बजे हुए हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा। जानकारी के अनुसार, बस चारभुजा (राजसमंद) से देसूरी (पाली) की ओर जा रही थी।
सुबह 8 बजे स्कूल से निकले थे बच्चे
इसमें राछिया (आमेट, राजसमंद) के महात्मा गांधी स्कूल के बच्चे थे। बच्चे पाली के परशुराम महादेव मंदिर दर्शन और पिकनिक के लिए जा रहे थे। वे सुबह 8 बजे स्कूल से निकले थे। पंजाब मोड़ घाटी में बस बेकाबू होकर पलट गई।
परिजनों ने कर दिया रोड को जाम
परिजनों ने दोपहर 1:15 बजे चारभुजा सीएचसी के बाहर चारभुजा-राजसमंद रोड को जाम कर दिया। हंगामा करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाया, लेकिन वे रोड से हटे नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App



